फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

संतों ने लोगों को प्रवचन से सत्य का मार्ग बताया

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा के गांव कोटली गल्ला बाना स्थित रामेश्वरधाम में आयोजित संत सम्मेलन प्रवचन करते संत।
आरएस पुरा। क्षेत्र के गांव कोटली गल्ला बाना स्थित रामेश्वरधाम में सद्गुरु महाराज स्वामी रामेश्वरनंद की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चल रहा दस दिवसीय कार्यक्त्रस्म रविवार को भंडारे के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन भी काफी संख्या में राज्य सहित देश के विभिन्न स्थानों के संतों ने भाग लेकर भक्तों को प्रवचन से निहाल किया। सैकड़ों लोगों ने भी कार्यक्रम के अंतिम दिन भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान रामेश्वरधाम के संचालक स्वामी प्रकाशांनद ने संतों का सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह सत्ता, पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, उप चेयरमैन किशोर शर्मा, पार्षद चांद छाबड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्वामी जी द्वारा हर साल ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे समाज के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए संतों ने प्रवचन से लोगों को सत्य का मार्ग दिखाया, तो दूसरी ओर उन्होंने धर्म के साथ भी जोड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रकाशांनद हर साल इस कार्यक्रम को आयोजित कर हमें संत महा पुरुषों के दर्शन कराते हैं। उसके लिए आरएस पुरा का हर व्यक्ति उनका आभारी है। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें संतों सहित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार, सरपंच सूर्य प्रकाश, भाजपा नेता स्वर्ण सिंह चिब, ओमप्रकाश आडवाणी सहित सैकड़ों की संख्या में साधु व संत समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed