फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतिम दिन लोगो को जागरूक किया

विज्ञापन
cultural
आरएस पुरा। नगर पालिका की ओर से चल रहे 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अंतिम दिन कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को जागरूक करने के साथ स्वच्छता डाक्यूमेंटरी दिखाई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रधान सतपाल पप्पी तथा कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में रविवार को बाजार व अन्य वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सतपाल पप्पी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव यानी आजादी की ऊर्जा का अमृत स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत प्राप्त करने के साथ देश के लोगों को आत्मनिर्भरता का अमृत देना है। ताकि वह जहां रहते हैं वहां स्वच्छता बनाए जाने के लिए योगदान दे सकें। कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि रविवार को वार्ड-6 व 7 में डोगरा पब्लिक स्कूल में स्वच्छता बनाए रखने लिए डाक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गई। इसका मकसद स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने दो हफ्तों से आरएस पुरा में 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान सीमा सुरक्षा बलों, स्कूली बच्चों सहित कई संगठनों सहित लोगों द्वारा नगर पालिका को सहयोग करने पर आभार जताया। इस दौरान पार्षद किशोर कुमार शर्मा, लक्की छाबड़ा, जगदीश राज सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed