फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दिहाती ब्राह्मण सभा ने वार्षिक समागम के सफल आयोजन पर आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
cultural
बिश्नाह। दिहाती ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष शामलाल सडोत्रा ने कहा कि वह ब्राह्मण समाज की जनता का आभार प्रकट करते हैं, जिनके कारण भगवान परशुराम वार्षिक समागम का सफल आयोजन हो सका। उन्होंने समाज के लोगों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने इसके साथ ही क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के भवन व विकास के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा करने वाले सांसद जुगल किशोर शर्मा का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले गंगाधर महाराज, महंत राजेश बिट्टू, महंत नारायण दास शास्त्री, इकजुट जम्मू के चेयरमैन अंकुर शर्मा, पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व विधायक सत शर्मा सीए, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी कमेटी सदस्य नारायण दत्त शर्मा, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे, भाजपा नेता सतीश शर्मा, कांग्रेस नेता मोहिंद्र भारद्वाज व अशोक दुबे, शशि शर्मा, पैंथर्स पार्टी के नेता राजेश पड़गोत्रा, समाजसेवी अरुण शर्मा सहित समागम में मौजूद सभी जनता का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में सभा के दीवान चंद शर्मा, दर्शन कुमार बडाली, दरबारी लाल शर्मा, सतपाल शर्मा, तरसेम लाल, चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed