फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural program

Jammu News: कलाकारों ने अभिनव थिएटर में प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं की बिखेरी छटा

विज्ञापन
cultural program
- जनजातीय गौरव दिवस पर करवाया गया कार्यक्रम, जन्मदिवस पर स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिरसा मुंडा को किया याद
विज्ञापन


सलाहकार भटनागर बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अभिनव थिएटर जम्मू में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। इसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर मुख्य अतिथि रहे।

उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक समृद्धि में जनजातीय समुदाय के योगदान के लिए गहन मान्यता और सम्मान का प्रतीक है। जनजाति गौरव दिवस देश की प्रगति और अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता में जनजातीय समुदाय की अभिन्न भूमिका को प्रदर्शित करता है। प्रदेश प्रशासन ने समुदाय के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और जनजातीय मामलों का विभाग इनके कल्याण व विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समुदाय के बच्चों के लिए नए छात्रावास, स्कूलों को स्मार्ट बनाया गया है। सलाहकार ने प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों की सराहना की और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भटनागर ने जम्मू-कश्मीर के जनजातीय समुदाय की परंपराओं और रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करते स्टालों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed