फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural news

युवा हमारी सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत, बदलाव में युवा निभाएं भूमिका : सिन्हा

विज्ञापन
cultural news
आगरा में आयोजित अ​खिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अ​धिवेशन में मंच पर
- आगरा में आयोजित अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्गू/आगरा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगरा में कहा कि युवा हमारी सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत हैं। उनको आर्थिक व सामाजिक बदलाव में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने यह बात डॉ. कर्ण सिंह इंटर काॅलेज में आयोजित अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते कही। एलजी ने आधुनिक भारत के सपने को पूरा करने,हमारी समृद्ध संस्कृति और संवर्धन करने, शिक्षा में सुधार करने, युवाओं को सशक्त बनाए जाने के साथ ही समाज को कुछ देने का आवाहन किया।

सिन्हा ने कहा, वह चाहते हैं कि हमारे युवा वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने और भाईचारे,सद्भाव के आदर्शों की नींव को मजबूत करने की दिशा में समर्पण के साथ काम करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करें। युवा पीढ़ी से भविष्य की चुनौतियों का समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। एलजी ने प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों और राजनीतिक हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed