{"_id":"6a8f581c285b57e00a0a15a3","slug":"cultural-news-jammu-news-c-10-jam1024-996775-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश के कलाकारों की कलाकृतियों से सजेगी आर्ट गैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश के कलाकारों की कलाकृतियों से सजेगी आर्ट गैलरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में कला केंद्र में आर्ट गैलरी की होगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कला केंद्र में सितंबर से विजुअल आर्ट गैलरी शुरू होने जा रही है। इसमें केके गांधी सहित अन्य कलाकारों की 50 कलाकृतियां होंगी जिन्हें कला प्रेमी देख सकेंगे। वर्ष 2006 में कला केंद्र की स्थापना के साथ ही आर्ट गैलरी बनाने की योजना थी, जो अब 20 साल बाद साकार होने जा रही है। इससे कलाकारों को कला प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित मंच मिलेगा।
गैलरी सिर्फ प्रदर्शनी स्थल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे पूरे वर्ष कला गतिविधियों का केंद्र बनाने की योजना है। यहां विभिन्न कला विधाओं की प्रदर्शनियां, सेमिनार, कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम भी शुरू होंगे। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को कला गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। गैलरी में पेंटिंग, टेराकोटा, फोटोग्राफी, मूर्तिकला और अन्य दृश्य कला रूपों को स्थान दिया जाएगा। फोटोग्राफी को भी विशेष महत्व दिया गया है ताकि जम्मू-कश्मीर की बदलती सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक तस्वीर को कला के माध्यम से सामने लाया जा सके।
-- -- --
इन कलाकारों की कृतियां होंगी प्रदर्शित
आर्ट गैलरी में राजिंदर टिक्कू, गोकल डेम्बी, गोविंद कौर, जंग एस वर्मन, शब्बीर अहमद, एनडी जमवाल, विजय सराफ मेनागी, टीएस बत्रा, सुमन गुप्ता, केके गांधी और सुनीता गांधी सहित जम्मू-कश्मीर के प्रमुख कलाकारों व मूर्तिकारों की 50 कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इन कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को अभिव्यक्त किया है।
विज्ञापन
-- -- -
विजुअल आर्ट गैलरी का उद्घाटन केवल एक नई सांस्कृतिक सुविधा की शुरुआत नहीं है, बल्कि 20 साल पुराने विजन की पूर्ति भी है। यह गैलरी जम्मू-कश्मीर के कलाकारों को पहचान और मंच देने के साथ-साथ क्षेत्र में दृश्य कला के संरक्षण तथा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
डॉ. जावेद राही, सचिव, कला केंद्र जम्मू