फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

चांद के दीदार के साथ खूब बंटे उपहार

विज्ञापन
cultural
ग्रीन बेल्ट पार्क गांधी नगर के मंदिर में व्रत पूजन करने पहुंची महिलाएं सेल्फी लेतीं हुईं। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। करवाचौथ पर चांद के दीदार के साथ उपहारों के अदान-प्रदान से खूब प्यार बांटा गया। दंपतियों ने एक-दूसरे की पसंद के उपहार प्रदान किए। इसमें विशेषतौर पर चॉकलेट का स्वाद और गुलाब की महक पहली पसंद बने। उपहारों की खरीदारी के लिए दिनभर दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

करवाचौथ की रात पतियों के हाथों जल और फलाहार ग्रहण करके उपवास तोड़कर खुशियों को साझा करने पर सबको उम्मीद होती है कि अपने कुछ खास उपहार में देंगे। इसके लिए बुधवार सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। गिफ्ट आइटमों की दुकानों पर पहुंच पत्नियों और पतियों ने एक-दूसरे के लिए ढेर सारे उपहार खरीदे। युवा दंपतियों को गुलाब का फूल और चॉकलेट अधिक भायी। करवाचौथ पर विशेषतौर पर गुलाब को पुणे और बंगलुरू से मंगवाया गया था। इसी तरह परफ्यूम और सिंगल मग भी उपहार में शामिल हुए। परेड आर्चीज आर्ट गैलरी के संजय गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ पर गुलाब, चॉकलेट, परफ्यूम, सिंगल मग आदि की अधिक बिक्री हुई। हालांकि उच्च शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण छात्रों का क्रेज कम रहा। इससे उम्मीद से कम बिक्री हुई है। इसके अलावा करवाचौथ की अन्य खरीदारी के लिए शहर के अधिकांश बाजार पूरी तरह से पैक रहे। पुराने शहर के पुरानी मंडी, राजतिलक रोड, सिटी चौक, शालामार, पक्का डंगा, लिंक रोड, मोती बाजार सहित गांधीनगर, शास्त्रीनगर, तालाब तिल्लो आदि बाजारों में दिनभर भीड़ रही। भीड़ के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति रही। इससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed