{"_id":"6355a51eaf94410fd8029afb","slug":"cultural-city-reporter-news-jmu2708531115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में झांकियों से दिया एकता और भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में झांकियों से दिया एकता और भाईचारे का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य पर शहर में रविवार को शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गुढ़ा बख्शी नगर स्थिति विश्वकर्मा मंदिर से शुरू हुई और केनाल रोड से होते हुए ज्यूल चौक, गुम्मट, विवेकानंद चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक, गांधीनगर, सतवारी से होते हुए डिग्याना में विश्वकर्मा मंदिर तक निकाली गई। बैंडबाजे के साथ निकाली शोभयात्रा में त्रिशूल, सुदर्शन चक्र, सोने की लंका, राम सेतु सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकी के माध्यम से लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह स्टॉल लगे थे, जिनमें श्रद्धालुओं के लिए फल सहित अन्य पकवान वितरित किए गए।
प्रदेश विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष शशि वर्मा और महासचिव विजय कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाल परंपरा को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने सरकार से विश्वकर्मा दिवस पर जम्मू-कश्मीर में सरकारी छुट्टी की घोषणा करने की मांग की। शशि वर्मा ने बताया कि सूर्यग्रहण के कारण 25 अक्तूबर को विश्वकर्मा दिवस नहीं मनाया जाएगा। हर दिन अलग-अलग मंदिरों में कार्यक्रम होगा। गुढ़ा बख्शी नगर मंदिर में 30 अक्तूबर को विश्वकर्मा दिवस मनाया जाएगा। 27 अक्तूबर को डिग्याना विश्वकर्मा मंदिर में कार्यक्रम होगा।