फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cu, workshop, education

Jammu News: शोधकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में शोध मुद्दे का चयन करें

Mon, 07 Aug 2023 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 07 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
cu, workshop, education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी प्रो. संजीव जैन ने कहा कि शोधकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में शोध मुद्दे का चयन करें। इसके अनुसार भारत केंद्रित अनुसंधान का माहौल भी बनाएं। शैक्षिक अध्ययन विभाग की ओर से भारत-केंद्रित अनुसंधान, अवसर और चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय आईसीएसएसआर राष्ट्रीय कार्यशाला में वीसी प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने प्रतिभागियों को भारत आधारित परिस्थितियों और संदर्भ में अनुसंधान करने के लिए ज्ञान और समझ रखने का सुझाव दिया। उन्होंने पाठ्यक्रम संरचनाओं, कार्यक्रम डिजाइनिंग और मूल्यांकन प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न पहलों के बारे में विचार रखे। वीसी ने कहा कि विभिन्न विषयों में अनुसंधान की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेएन बलिया ने कहा कि प्राचीन भारत में समृद्ध सभ्यता थी। उन्होंने कहा कि भारत-केंद्रित अनुसंधान किया जा सकता है। इसमें भारतीय वास्तुकार, भौतिकी, रसायन विज्ञान, शिल्प कला, नाट्य कला आदि शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने विज्ञान को एकीकृत करने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रो. सरोज शर्मा, प्रो. गिरीश नाथ झा, प्रो. विशाल सूद समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed