फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cu, ju, priority

Jammu News: अब छात्रों को भी पढ़ाएंगे जेयू और सीयू के कुलपति

विज्ञापन
cu, ju, priority
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी और क्लस्टर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर दफ्तरी काम के साथ अब कक्षाओं में भी पढ़ाएंगे। शिक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए वाइस चांसलर ने निर्णय लिया है। जीव विज्ञान के प्रोफेसर रहे चुके वाइस चांसलर पाठ्यक्रम में नाम लिखवा चुके हैं। अन्य शिक्षकों की तरह सप्ताह में एक या दो बार क्लास लेंगे। कुलपतियों का कहना है कि पढ़ाना शुरू से ही पेशा रहा है। यह नई बात नहीं है। छात्रों को पढ़ाने से जहां ज्ञान बढ़ेगा, वहीं सुकून और खुशी मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई की स्थिति का पता भी चल सकेगा।
क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बचन लाल ने कहा कि पहले विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्स नहीं थे। इस सत्र से पीजी कोर्स शुरू किए गए। इनमें एमएससी जियोलॉजी भी है। इससे फिर से अपना विषय पढ़ाने का मौका मिला है। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना लक्ष्य है। विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली में सुधार होगा। अन्य शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी। कहा कि जिम्मेदारी के साथ अन्य भी अतिरिक्त कक्षाएं लें तो शिक्षा तंत्र अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.उमेश राय ने कहा कि पिछले साल कुलपति का चार्ज संभाला था। अब बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। कभी दफ्तरी कार्य प्रभावित नहीं होने दिया। पढ़ाने से खुशी मिलती है। अपडेट रहते हैं। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा स्तर बढ़ाया जाएगा। नए कोर्स शुरू करने का प्रयास है। वहीं, कई छात्रों ने कहा कि कुलपति सिद्धांत ही नहीं प्रयोगात्मक तरीके से भी समझाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed