{"_id":"5b33c85d4f1c1b53268b83ba","slug":"crpf-will-introduce-amarnath-devotees-in-his-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के भक्तों को उन्हीं की भाषा में होगी बात, सीआरपीएफ ने कई भाषाओं को जानने वाले जवान तैनात किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के भक्तों को उन्हीं की भाषा में होगी बात, सीआरपीएफ ने कई भाषाओं को जानने वाले जवान तैनात किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा अमरनाथ के श्रद्धालुओं के लिए सीआरपीएफ ने विशेष बंदोबस्त किए हैं। भगवती नगर आधार शिविर में सीआरपीएफ ने अलग-अलग भाषा बोलने वाले कर्मी तैनात किए हैं। यदि किसी को हिंदी समझ न आए तो उसके साथ उसी की भाषा में बात की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, कई बार ऐसे यात्री पहुंच जाते हैं, जो भाषाई समस्या के चलते जानकारी हासिल नहीं कर पाते हैं। इन्हीं के लिए इस बार सीआरपीएफ ने कोशिश की है कि लगभग हर भाषा के कर्मी को रखा जाए ताकि उससे उसकी भाषा में बात की जा सके।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की स्पेशल महिला कंपनी में भी ऐसी कई कर्मी हैं, जो अलग-अलग भाषा का ज्ञान रखती हैं। बुधवार को एक आंध्र प्रदेश की महिला को कुछ पूछना था तो उसकी उसी कर्मी से बात कराई गई, जिसे उसके राज्य की भाषा आती थी।
विज्ञापन