फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CRPF jawan 19 dead, 701 new cases in state

सीआरपीएफ जवान 19 की मौत, प्रदेश में 701 नए मामले

विज्ञापन
CRPF jawan 19 dead, 701 new cases in state
कबीर बस्ती में रैपिड टेस्ट के लिए सैंप‌ल लेते स्‍वास्‍थ्यकर्मी। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू से एक डॉक्टर, दो चिकित्सा कर्मी, स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में तीन चिकित्सा कर्मियों आदि सहित मंगलवार को प्रदेश में 701 कोरोना के नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 139 और कश्मीर संभाग से 562 मामले हैं। इसके अलावा जम्मू की कबीर बस्ती में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में 15 लोग संक्रमित पाए गए। इस बीच सीआरपीएफ जवान समेत जम्मू-कश्मीर में 19 और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू में एक और कश्मीर में 18 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में बख्शीनगर निवासी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसे संदिग्ध मरीजों वाले सीसीयू वार्ड में रखा गया था, लेकिन मौत के बाद लिए गए सैंपल में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा जीएमसी में दो और अन्य मौतें हुई हैं, जिनकी कोविड रिपोर्ट का रात तक इंतजार किया जा रहा था। वहीं जिला जम्मू में मंगलवार को 76 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें 38 ट्रैवलर और 38 ही अन्य वर्ग से हैं। श्रीनगर जिला से 208, बारामूला से 29, पुलवामा से 56, बड़गाम से 49, अनंतनाग से 44, कुलगाम से 18, शोपियां से 6, कुपवाड़ा से 55, बांदीपोरा से 66, गांदरबल से 31, राजोरी से 9, कठुआ से 11, उधमपुर से 6, रामबन से 6, सांबा से 13, डोडा से 3, पुंछ से 12, रियासी से 2, किश्तवाड़ से 1 संक्रमित मामला सामने आया है।
विज्ञापन

प्रदेश में 2459 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को कोरोना के 2459 संदिग्ध लोगों को निगरानीमें लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 437664 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 43416 को घर पर क्वारंटीन, 7544 को आइसोलेशन, 41030 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 345036 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 888127 सैंपलों में से 854351 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 33776 संक्रमित मामलों में 7544 सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 1587 और कश्मीर से 5957 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 51 और कश्मीर से 588 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

389 मरीज ठीक हुए
जम्मू। जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में मंगलवार को 389 कोविड संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घरों को चले गए। इसमें जम्मू संभाग से 79 और कश्मीर से 310 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 25594 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसमें जम्मूसंभाग से 5776 और कश्मीर संभाग से 19818 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed