{"_id":"5b95a5ec867a557e8836918d","slug":"cross-border-shelling-rages-in-tanghdar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले, सेना ने भी की जवाबी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले, सेना ने भी की जवाबी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 10 Sep 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
Ceasfire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में रविवार की रात पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। फिलहाल किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। माना जा रहा है कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर उल्लंघन की आड़ में कवर फायर दिया है।
पाकिस्तानी सेना ने रात साढ़े आठ बजे सीजफायर का उल्लंघन करते हुए 20 जाट रेजीमेंट के ब्लैक रॉक पोस्ट को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागने शुरू किए। इस पर सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। अचानक शुरू हुई गोलाबारी से आस पास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल रहा।