फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   crocodile in samba

जम्मू-कश्मीर में पहली बार मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप

Thu, 11 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Thu, 11 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
crocodile in samba
मगरमच्छ - फोटो : File Photo
जिला के घगवाल तहसील के गांव छन्न मलागरां में स्थित एक तालाब में वीरवार को मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ मिलने की सूचना से प्रशासन भी सतर्क हो गया। रियासत में आज तक कभी मगरमच्छ नहीं देखा गया। इसलिए यहां वन्यजीव विभाग के पास मगरमच्छ पकड़ने के लिए कोई साधन नहीं और न ही इसे काबू करने के लिए विशेषज्ञ की हैं।
विज्ञापन


इसके लिए देहरादून और चंबल में विभाग से संपर्क किया गया है। जब तक टीम नहीं आती है, तब तक सांबा के एसएसपी और डीसी से कहा गया है कि अगले पांच दिनों तक तालाब के आसपास किसी को न आने दिया जाए। 16 अगस्त को विशेषज्ञों की टीम के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


वीरवार को जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी जोगिंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को तालाब की ओर नहीं जाने के लिए कहा। गांव में स्थित तालाब के निकट एक फैक्ट्री में काम करने वाले मुन्ना ने बताया कि वह पिछले मंगलवार को तालाब के निकट बनी एक पानी की टंकी से पानी लेने गया था। तभी उसकी निगाह तालाब के किनारे मगरमच्छ पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

​वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम ने जमाया डेरा

crocodile in samba
मगरमच्छ को पकड़ने के ल‌िए लाया गया जाल - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गांव छन्न मलाग्रां के वीडीसी के सदस्य तीरथराम, धर्मपाल, रामदास, राजेश कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने सुबह तालाब के किनारे मगरमच्छ को देखा था। उनका कहना था कि तालाब के निकट ही एक नहर है।

पिछले दिनों भारी बारिश के कारण नहर में पानी काफी अधिक हो गया था। इस नहर में उज्ज दरिया से पानी आता है। उन्हें अंदेशा है कि नहर के रास्ते मगरमच्छ तालाब में आ गया होगा। वीरवार को पूरे दिन तालाब के किनारे मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।


वाइल्ड लाइफ विभाग के रेंज अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे पिछले बुधवार को ही गांव पहुंच गए थे। वीरवार की सुबह उन्होंने मगरमच्छ को तालाब के बीच में देखा। उसकी फोटो लेकर उन्होंने देहरादून में अधिकारियों को भेजी। वहां से तालाब में मगरमच्छ होने की पुष्टि की गई है। चंबल से एक टीम मगरमच्छ पकड़ने के लिए आएगी। उनका कहना था कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में मगरमच्छ के होने की आज तक उन्हें जानकारी नहीं है। इसलिए यह मगरमच्छ कहां से आया इस बारे में अभी ठोस ढंग से कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस अवसर पर विभाग के ब्लाक अधिकारी जाकिर हुसैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed