{"_id":"57d06e954f1c1b7f2f319655","slug":"women-murder-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूल बात पर शुरू हुए विवाद में गई महिला की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूल बात पर शुरू हुए विवाद में गई महिला की जान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : Demo Pic.
मामूली बात से शुरू हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। नरवाल इलाके में सुबह एक युवक ने महिला के सिर पर लोहे की राड मार दी।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) वर्तमान में राजीव नगर जम्मू में रहने वाली मुन्नी (45) नरवाल में काम करने के लिए आती थी। वह मैगनेट से लोहा एकत्र करती थी।

Trending Videos
हत्या
बुधवार को सुबह वह अपनी तीन महिला साथियों के साथ लोहा एकत्र करने आई हुई थी। तभी वहां डंसाल गांव का रहने वाला राजू भी पहुंच गया। वह भी लोहा एकत्र करने का काम ही करता है।
दोनों की किसी बात को लेकर बहस हुई और राजू ने एक पत्थर उठाकर उसे सिर पर मार दिया। यह देखकर अन्य दो महिलाएं वहां से भाग गईं। अकेली मुन्नी रह गई।
इतने में राजू ने मैगनेट वाली लोहे की रॉड उठाकर महिला के सिर पर मार दी। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई और नीचे गिर गई। कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। एसडीपीओ ईस्ट चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किस कारण युवक ने महिला को मारा। सूत्रों का कहना है कि दोनों में लोहा एकत्र करने को लेकर विवाद हुआ है।