{"_id":"58a820094f1c1b0d4cd83cd6","slug":"women-found-dead-in-suspecious-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 18 Feb 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर शहर के साथ लगते संबल इलाके में शुक्रवार क्भ् सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पंखे के साथ लगाए गए फंदे पर लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे चंपा देवी (32) का शव पंखे पर लगाए गए फंदे से लटका मिला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना महिला के पति और पुलिस को दी। उसके बाद सभी मौके पर पहुंच गए। महिला का पति दुकानदार है और घर से कुछ ही दूरी पर दुकान चलाता है। महिला के दो बच्चे हैं और वह सुबह से घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस इसे न तो आत्महत्या मान रही है और न ही हत्या करार दे रही है। इस घटना पर संबल के लोग हैरान हैं। एसएचओ उधमपुर ओपी चिब ने बताया कि महिला की मौत के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन