फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   women accused father in law for teasing

महिला ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 23 Apr 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 23 Apr 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
women accused father in law for teasing
ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप - फोटो : Demo Pic.
जम्मू की बस स्टैंड पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पीडि़त का कहना है कि बीच बाजार में उसके साथ छेड़छाड़ की गई। दिल्ली की रहने वाली महिला अपने ससुराल में आई हुई थी। जब वापस अपने घर जाने के लिए वह बस स्टैंड में गाड़ी का इंतजार कर रही थी। तो उसका ससुर चमन रैना निवासी दुर्गा नगर आ गया।
विज्ञापन


उसने उसके साथ हाथापाई की। उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गए। इस पर ससुर ने बताया कि वह ससुराल से सामान को चुरा कर लाई है। मामले को खराब होता देखकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने में ले गई। यहां पर महिला की शिकायत पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed