{"_id":"e20e7c1782e744d823577f738c1b8dc8","slug":"woman-killed-by-military-vehicle-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वाहन की टक्कर से महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्य वाहन की टक्कर से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
गंग्याल थाना के अंतर्गत साईं संजोग पैलेस के नजदीक बुधवार की दोपहर को एक बेकाबू सैन्य वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी बंदूरख, कुंजवानी निवासी मोहिंद्र कौर (55) की मौत हो गई। मोहिंद्र कौर ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ा, जबकि बेटा सतबीर सिंह गंभीर रूप से घायल है।
गंग्याल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। आईओ अमर चंद के मुताबिक मोहिंद्र कौर अपने बेटे सतबीर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बंदूरख से डिग्यिना अपने किसी रिश्तेदार के घर आ रही थी कि तभी साईं संजोग पैलेस के नजदीक पीछे से आ रहे सैन्य वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मोहिंद्र कौर बाइक से नीचे गिरी और खून से लथपथ हो गई। उन्हें जीएमसी में दाखिल करवाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
जबकि सतबीर सिंह को भी चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही फरार आरोपी वाहन चालक को ढूंढ लिया जाएगा।