एक महीने में सौ से ज्यादा कारों के पहिए चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों के पहिये खोलकर चुरा लेने वालों ने पुलिस और शहर के लोगों की नींद उड़ा दी है। शहर के भीड़भाड़ और वीआईपी इलाकों में दिनदहाड़े भी वाहनों के पहिये चोरी करने वाले पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
पुलिस ने अपने पूरे अमले को जांच में लगाया है, लेकिन चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। दिलचस्प यह है कि जिस कार को चोर निशाना बनाते हैं उसके चारों पहिये खोल ले जाते हैं। महंगी कारों को निशाना बनाना चोरों की प्राथमिकता है।
दिसंबर और जनवरी के पहले 15 दिन में शहर में सौ से ज्यादा वाहनों के पहिये चोरी हो चुके हैं, लेकिन अब तक चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है। न ही पुलिस यह पता लगा पा रही है कि चोरी करने के बाद पहिये कहां बेचे जा रहे हैं। पुलिस महकमा इससे परेशान हो चुका है।
एलाय व्हील वाली कारों पर नजर
हालात यह हैं कि लोग अपनी कारों को सड़कों के किनारे पार्क करने से कतरा रहे हैं। यहां तक कि घरों के बाहर खड़ी कारें भी सुरक्षित नहीं हैं। एसपी नार्थ, विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने चोरों के पकड़ने के प्रयास दोगुने कर दिए हैं।
पिछले डेढ़ महीने में शहर के पीर मिट्ठा, पक्का डंगा, सिटी पुलिस स्टेशन, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, जानीपुर इलाके में सौ से ज्यादा वाहनों के पहिये और वाहन चोरी के मामले सामने आ चुके हैं।
पुलिस थानों के पास, सीएम आवास के पास भी खड़े वाहन और पहिये चोरी हुए। इन घटनाओं में एक बात समान है कि उन्हीं वाहनों के पहिए चोरी किए गए, जिनमें एलाय व्हील लगे थे। यानी चोर महंगी कारों और एलाय व्हील को निशाना बना रहे हैं, ताकि इनसे उन्हें मोटी रकम कमाई जा सके।