{"_id":"58d2cd7a4f1c1b8a591a2766","slug":"two-injured-in-road-accident-near-jagti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Demo Photo
जम्मू के जगती हाईवे के पास सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को जीएमसी में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल मुश्ताक अहमद (35) निवासी पौनी और एसजी कांस्टेबल सरदार अली (45) निवासी रियासी दोनों ही बाइक से जम्मू की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच नगरोटा इलाके में एक टैंकर से उनकी भिड़ंत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि मुश्ताक डीएफओ रियासी में और सरदार अली जीआरपी कटरा में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन