फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two drown in pond dead

तालाब में नहाने गई थीं दोनों, फिर कैसे हुई मौत

Sat, 20 Sep 2014 01:15 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
two drown in pond dead

किशोरियों के डूबने की घटना के बाद गांव सुंबली में सन्नाटा छा गया। जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांव से भी लोग वहां पहुंचे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के अनुसार जिस स्थान पर लड़कियां नहा रही थीं, वहां फिसलन थी। इसके कारण साविया फिसलकर गहरे पानी में चली गई। वह पास ही कपड़े धो रही थी, लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाती, राविया भी डूब गई।

दूसरी छात्रा ने उसने बचाने का प्रयास किया

two drown in pond dead

परमंडल के गांव सुंबली के तालाब में शुक्रवार की दोपहर दो छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्राएं तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान एक छात्रा का पैर फिसल गया और वह डूबने लगी। इस पर दूसरी छात्रा ने उसने बचाने का प्रयास किया।

इससे वह भी गहरे पानी में समा गई। तालाब पर मौजूद महिलाओं का शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिवार वालों को सौंप दिए।

एसडीपीओ सज्जाद सलारिया ने बताया कि मुस्लिम बहुल गांव के तालाब में शुक्रवार को लोग कपड़े धोने और नहाने आते हैं। 12वीं की छात्रा राविया (18) और नौवीं की छात्रा साविया (15) भी कपड़े धोने गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साविया का पैर फिसल गया और...

two drown in pond dead

दोनों कपड़ों को धोकर घर चली गईं। इसके बाद दोनों नहाने के लिए तालाब पहुंच गईं। इसी दौरान साविया का पैर फिसल गया और वह 15-20 फुट गहरे पानी में डूबने लगी। राविया ने उसे पकड़ कर खींचने का प्रयास किया।

इस प्रयास में वह भी गहरे पानी में डूब गई। घटना के वक्त तालाब में अन्य महिलाएं भी कपड़े धो रही थीं। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

कुछ युवकों ने दोनों किशोरियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसडीपीओ के अनुसार चूंकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार का अपराध शामिल नहीं था, इसलिए कागजी कार्रवाई कर शव परिवार वालों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed