{"_id":"58a6e0954f1c1b5833d87f3e","slug":"troop-commited-sucide-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरक में सैन्य कर्मी ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरक में सैन्य कर्मी ने खुद को गोली मारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 17 Feb 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर अपनी जान दे दी
- फोटो : demo
सांबा में सैन्य क्षेत्र महेश्वर में स्थित ग्रेनेडियर बटालियन के एक कर्मी ने वीरवार को खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेश्वर में सेना की 24 ग्रेनेडियर के हवलदार कृष्ण सिंह राठौर निवासी गांव छपरा, थाना जसवंतगढ़, जिला नागौर, राजस्थान ने वीरवार को बैरक में अपनी ही इंसास राइफल की नली को गर्दन के नीचे रख कर फायर कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, उसके साथी जवान बैरक में पहुंचे। उन्होंने कृष्ण सिंह को खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़ा पाया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन