फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspected suicide bomber woman is arrested in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर गिरफ्तार

Fri, 26 Jan 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 26 Jan 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
 suspected suicide bomber woman is arrested in jammu and kashmir
मुनीर अहमद खान - फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार किया है। महिला बड़ा हमला करने की फिराक में थी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस के एडीजी मुनीर अहमद खान ने इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

एडीजी मुनीर अहमद खान ने बताया कि हमें इनपुट मिला था कि एक महिला आत्मघाती हमलावर घाटी में बड़े हमले को अंजाम देने के लिए दाखिल हुई है। इस सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध महिला को देर रात आतंकवादी हमला करने के शक में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। अभी उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद जो भी खुलासा होगा उसे साझा किया जाएगा। लड़की पुणे की रहने वाली है। जो फिर से ISIS से जुड़ी है।

आपको बता दें कि खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आत्मघाती हमलावर लड़कियां किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकती हैं। इसी मकसद से पुणे से एक लड़की कश्मीर पहुंच चुकी थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया था। तलाशी अभियान तेज हो गए थे। 

 suspected suicide bomber woman is arrested in jammu and kashmir
खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली थी कि पुणे महाराष्ट्र के यरवडा की रहने वाली सादिया अनवर शेख (18) घाटी में मौजूद है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी समारोह स्थल के भीतर या उसके बाहर जोरदार धमाका कर सकती है।

महिला आत्मघाती हमलावर के घाटी में होने के इनपुट के बाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों समेत अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए थे। 

​ सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों पर खास तौर से महिलाओं पर विशेष नजर रखी जाए ताकि देश विरोधी तत्वों के नापाक इरादों को कामयाब होने से रोका जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed