{"_id":"74ece1d45350f766449e364e1609b83a","slug":"subhash-nagar-death-mistry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेथ मिस्ट्री: पिता नहीं चाहते थे बेटे का पोस्टमार्टम करवाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेथ मिस्ट्री: पिता नहीं चाहते थे बेटे का पोस्टमार्टम करवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 11 Nov 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष नगर इलाके में रविवार को इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच-पड़ताल जारी है। मूलरूप से गुरसाई, मेंढर मोहम्मद निसाम अली (मौजूदा बठिंडी निवासी) के पिता सईद कबीर हुसैन ने बेटे के शव का पहले पोस्टमार्टम नहीं करवाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस द्वारा मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने और पोस्टमार्टम करवाना अनिवार्य बताने के बाद वे इसके लिए तैयार हुए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि उलटियां बंद नहीं होने पर दोस्तों ने निसाम को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल में अभी तक यह सामने आया है कि निसाम अली पांच-छह दिन से जम्मू आया था। वह नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पिता पुंछ में पीडीडी में एक्सईएन तैनात हैं। निसाम रविवार की सुबह छह बजे सुभाष नगर रहने वाले अपने दोस्त के घर गया था, जहां उनका एक ओर दोस्त आ गया था।
विज्ञापन
लगभग चार घंटे बाद निसाम को अचानक उलटियां होने लगी तो दोस्तों ने उसे बत्रा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां आधे घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। बख्शीनगर थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।