फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SSB soldier died

खून से लथपथ मिला एसएसबी का जवान, मौत

Mon, 27 Oct 2014 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 27 Oct 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
SSB soldier died

पनामा चौक स्थित इनकम टैक्स आफिस में तैनात एसएसबी जवान की सोमवार को संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। गोली सिर को पार करते हुए बाहर निकल गई। त्रिकुटानगर नगर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसएसबी कांस्टेबल बी. वनकतेश (21) निवासी पादेय जिला प्रकाशन (मध्यप्रदेश) का रहने वाला था। वह पनामा चौक के पास इनकम टैक्स आफिस में तैनात था। रविवार की रात वह ड्यूटी पर गया।
विज्ञापन


वहीं सुबह के समय विभाग के सदस्यों ने उसे खून से लथपथ देखा, तो तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एसएसबी के कमांडर मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिकुटानगर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिकुटानगर एसएचओ के अनुसार मामले में जांच जारी है। ड्यूटी पर तैनात जवान ने गोली खुद मारी है या फिर किसी ने उसकी हत्या की है, इन सभी पहलुओं पर पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed