{"_id":"8a0f2b86d0211241ea87a0e4cae8ac5d","slug":"spo-died-after-a-fall-from-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से एसपीओ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से एसपीओ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Nov 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छन्नी के नजदीक शुक्रवार देर रात को ट्रेन की चपेट में आने वाले युवक की शनिवार को पहचान हो गई। मृतक सुनील शर्मा (34) वार्ड नंबर-9 नवांशहर का रहने वाले था और जिला पुलिस लाइन में एसपीओ तैनात था।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है। इसके साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी के मुताबिक शुक्रवार को अहमदाबाद से बठिंडा एक्सप्रेस जम्मू आ रही थी।
विज्ञापन
जिसे उसी रात को अमृतसर होते हुए बठिंडा जाना था, लेकिन इससे पहले एसपीओ सुनील शर्मा ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में सुनील शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर युवक की पहचान संबंधी कुछ नहीं मिला था। ऐसे में देर रात को जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया था, लेकिन शनिवार की सुबह छानबीन शुरू की गई मृतक की पहचान हो पाई।
मृतक सुनील शर्मा के पिता सुरखी राम ठेकेदारी का काम करते हैं। सुनील शर्मा अपने दो भाइयों से बड़ा था और अविवाहित था। सुनील की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया।
परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। जीएमसी में रिश्तेदारों का तांता लग गया। जीआरपी के मुताबिक मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।