फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   son going for mother's cremation crushed by train

मां को मुखाग्नि देने जा रहे बेटे की मौत

Thu, 12 Feb 2015 12:14 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
son going for mother's cremation crushed by train

मां की अर्थी को कंधा देने जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हुआ। भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में वह नीचे गिरा और बुरी तरह से कुचल गया।

विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक की मां का देहांत हो गया था। वह मां को मुखाग्नि देने जा रहा था। पुलिस इस जानकारी को पुख्ता करने के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मृतक रमेश लाल (27) बिहार के मधुबनी जिले के अंदोनी का रहने वाला है। वह जम्मू में मजदूरी का काम करता है। एक दिन पहले ही सूचना मिली कि उसकी मां का देहांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में वह कहां रहता है, इसका अभी पता नहीं चल पाया। पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल फोन और दो मोबाइल नंबर मिले।

ट्रेन पकड़ने के लिए भाग रहा था

son going for mother's cremation crushed by train

पूछताछ करने पर उसका नाम पता चल पाया। पुलिस इस जानकारी को पुख्ता करने के लिए मोबाइल में सेव नंबरों पर संपर्क कर रही है। कुछ लोगों से बात करने पर उक्त जानकारी सामने आई।

मंगलवार को वह अमरनाथ एक्सप्रेस में जा रहा था। ट्रेन के रोजाना चलने का समय 10:45 मिनट है, लेकिन मंगलवार को ट्रेन 11:10 मिनट पर निकली।

मृतक के पास जम्मू से मुजफ्फरनगर की जनरल क्लास की टिकट थी। बताया जा रहा है कि जनरल कोच में भीड़ होने के चलते जब ट्रेन चली तो वह चढ़ नहीं सका और नीचे गिर कर ट्रेन की चपेट में आ गया।

एसएचओ रेलवे स्टेशन नीरज चौधरी का कहना है कि मृतक युवक की जांच के लिए कई लोगों से संपर्क किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मां का देहांत होने पर वह घर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed