CRIME: साफ्टवेयर से स्थानीय काल बन जाती थी विदेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर रुपये ऐंठने के मामले में बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन अंतर्गत पकड़े गए पंजाब निवासी युवक के साथ उसकी पत्नी और एक अन्य युवक भी शामिल है। इसका खुलासा पकड़े गए युवक ने पूछताछ में किया है।
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उनके पास ऐसा साफ्टवेयर है, जिससे काल करने पर ऐसा प्रतीत होता है, जैसे विदेश से फोन आया हो। पंजाब से लेकर जम्मू और कई अन्य राज्यों में उन्होंने अपना नेटवर्क बनाया हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा के रहने वाले शिव कुमार, उसकी पत्नी स्वाती और एक अन्य साथी कनिष्क के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है।
ऐसे फंसाते थे लोगों को
पुलिस के पास सतवारी के रहने वाले मनिंदर ने शिकायत की थी कि उसे विदेश भेजने के नाम पर ठगा गया है। इसके बाद पुलिस ने जब मामला दर्ज किया तो जांच करने पर आरोपियों की पकड़ हुई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास ऐसा साफ्टवेयर है, जिसके माध्यम से वह लोगों को फोन करते थे। इसमें लोगों को प्रतीत होता था कि विदेश से फोन आया है। इससे वह विश्वास में आ जाते थे कि उन्हें विदेश से फोन आया है और अब उनका विदेश जाना पक्का हो गया है। इसके बाद वह पैसे दे देते थे।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू में ये तीनों मिलकर नेटवर्क चला रहे थे। इस नेटवर्क में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित की विदेश जाने वाली डील बाग-ए-बाहु पार्क में हुई थी। कनिष्क जम्मू में आकर पैसों का लेन देन करता था। इस मामले में अभी कुछ और लोग भी नपे जा सकते हैं।