{"_id":"582613c64f1c1b7304b389ba","slug":"sit-formed-for-the-investigation-of-tarsem-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरसेम की मौत मामले में एसआईटी गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरसेम की मौत मामले में एसआईटी गठित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
मौत मामले की जांच
- फोटो : demo pics
तरसेम की मौत मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच तेज करते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। ऐसा अभिभावकों की ओर से लगातार तरसेम की मौत को हत्या की गई का दावा करने के बाद किया गया है। अभिभावक एसआईटी में रखे गए अधिकारियों से खुश नहीं है। जल्द ही वे पुलिस के आला अधिकारियों से एसआईटी में अन्य अधिकारियों को शामिल करने के लिए जाने वाले है।
विज्ञापन
तरसेम के पिता रमेश टाक के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई बहुत ही धीमी गति से चल रही है। जिन पहलुओं को जानकारी देकर वह पुलिस को जांच में सहयोग करना चाहते हैं, पुलिस टालमटोल कर रही है, नतीजतन शक के दायरे में आने वाले लोग भी अपने बचाव के रास्ते निकालने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि वह पुलिस के अधिकारियों से मिले हैं, लेकिन अभी उन्हें वैसा रिस्पांस नहीं मिला है।
विज्ञापन
हालांकि सिट में बनाए गए अधिकारी भी एसएचओ और एसएचओ स्तर से ऊपर के हैं, लेकिन तरसेम के अभिभावक में सिट में रखे गए पुलिस अफसरों से खुश नहीं है। रमेश कुमार टाक का कहना है कि पुलिस थोड़ी और सख्ती से कार्रवाई करे तो कुछ हासिल हो सकता है।
विज्ञापन