फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SHO arrested on rape charges

J&K: थाने में बलात्कार, थाना प्रभारी गिरफ्तार

Wed, 11 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 11 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
SHO arrested on rape charges
गिरफ्तार - फोटो : getty
थाने में युवती से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को खौड़ के  थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक महिला एसपीओ पर आरोपी की मदद करने का आरोप है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही स्थानीय कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसके बयान भी दर्ज कराए हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ अखनूर गुरविंदर सिंह को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। लोगों ने आरोपी थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता के अनुसार छह महीने पहले खौड़ थाना क्षेत्र से एक लड़की लापता हो गई थी। लड़की के परिवार वालों ने अक्तूबर में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया। लड़की की तलाश की गई लेकिन कुछ दिन बाद लड़की खुद एक युवक के साथ फलायं मंडाल पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एसपीओ पर मदद करने का आरोप

SHO arrested on rape charges
प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते एसएसपी - फोटो : Amar Ujala
चौकी से पीड़िता को थाने लाया गया। थाने में लड़की एक रात रही। पीड़िता ने बताया कि उसने एक युवक से शादी कर ली है। दोनों बालिग हैं। इसके दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए। कानूनी औपचारिकताओं के बाद दूसरे दिन पीड़िता को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

लड़की का आरोप है कि जिस रात उसे थाने में रखा गया, उस रात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इकबाल ने उसके साथ बलात्कार किया। उसको कहा कि उसका केस रफा-दफा कर दिया जाएगा। एक महिला एसपीओ ने इसमें आरोपी की मदद की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी थाना प्रभारी इसके बाद भी उसे तंग करता रहा।

​परेशान होकर उसने एसडीपीओ अखनूर गुरविंदर सिंह से शिकायत की। एसएसपी के मुताबिक अखनूर की स्थानीय कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज होते ही आरोपी थाना प्रभारी (सब इंस्पेक्टर)  को हिरासत में ले लिया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर पहले भी जम्मू के कई महत्वपूर्ण चौकी और थानों में इंचार्ज रह चुका है। पिछले कई साल से वह जम्मू जिले के थानों में ही तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed