{"_id":"5e58f73fbeab98f773621c63","slug":"sarpanch-s-wife-and-children-asked-for-justice-from-dgp-dilbagh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः सरपंच की पत्नी-बच्चों ने डीजीपी से मांगा इंसाफ, बोले- आरोपियों को मिले कड़ी सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मूः सरपंच की पत्नी-बच्चों ने डीजीपी से मांगा इंसाफ, बोले- आरोपियों को मिले कड़ी सजा
Fri, 28 Feb 2020 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
अजय सिंह, संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में घरोटा थाना क्षेत्र के दयारन बरन गांव में सरपंच दलबीर सिंह के घर हुए हमले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सरपंच की पत्नी और दोनों बच्चों ने डीजीपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दलबीर के दो बेटे अजय सिंह (20) व संजय सिंह (18) दिल्ली में पहलवानी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पिता पर हमले की खबर के बाद वे वहां भड़की हिंसा के बीच से निकलकर किसी प्रकार गुरुवार को यहां पहुंचे। वो बीते रविवार को ही दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
दोनों बेटों ने कहा कि पुलिस को उनके परिवार के साथ इंसाफ करना चाहिए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सरपंच की पत्नी कमलेश देवी ने कहा कि सौदागर सिंह और अन्य लोगों ने जो कायराना हरकत उनके परिवार के साथ की है, उसके लिए उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि गांव में इस प्रकार की दोबारा घटना न हो सके।
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी
घरोटा में सरपंच के घर हमले करने के आरोप में पकड़े गए लोगों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन लोग पकड़े थे। इनमें सौदागर सिंह, चंचल बाबा समेत अन्य शामिल हैं। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।
गांव में दहशत, सड़कें सूनी
घटना से गांव में दहशत है। सड़कें सूनी पड़ी हैं। खासकर शाम के वक्त तो कोई भी घर से बाहर निकलने से कतरा रहा है।