फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rs 35 lakh stolen from house of doctor in jammu

बेहोश कर किडनी ट्रांसप्लांट के पैसे ले गए चोर

Mon, 25 May 2015 01:05 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 35 lakh stolen from house of doctor in jammu

जम्मू शहर में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पुलिस को चोर खुली चुनौती दे रहे हैं। शनिवार की रात चोर एक डाक्टर के घर से 35 लाख रुपये उड़ा ले गए। लाखों के गहने भी चोरी हुए हैं। डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। रिहाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी रतन सिंह के अनुसार अंबफला में रहने वाले डाक्टर कुलभूषण खजुरिया के घर में चोरी हुई है।

विज्ञापन


डाक्टर ने पुलिस को बताया कि घर से 35 लाख रुपये और लाखों के गहने चोरी हुए हैं। वारदात रात दो से चार बजे के बीच हुई। घर में सभी लोग सो रहे थे। सुबह जागे तो सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी टूटी थी। रुपये और नकदी गायब थी। पुलिस ने डाग स्क्वायड और एफएसएल की टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पिछले दस दिनों में यह चोरी की 15वीं घटना है। यह अब तक की सबसे बड़ी नकदी की चोरी है।

टाइल लगाने वालों पर शक

Rs 35 lakh stolen from house of doctor in jammu

चौकी प्रभारी का कहना है कि दो हफ्ते पहले डाक्टर के घर पर कुछ लोगों ने टाइल लगाने का काम किया था। पुलिस को शक है कि यह लोग चोरों को सुराग देने वाले हो सकते हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए इन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, इनके खिलाफ अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

किडनी ट्रांसप्लांट को रखे थे पैसे
डाक्टर कुलभूषण खजुरिया ने पैसा अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए घर पर रखा हुआ था। इसके लिए उन्होंने दस लाख रुपये अपने भांजे प्रदीप से भी ले रखे थे। प्रदीप ने बताया कि कई अन्य रिश्तेदारों ने भी पैसे दिए थे, ताकि उनकी किडनी ट्रांसप्लांट में कोई परेशानी पेश न आए। डाक्टर कुलभूषण की पत्नी भी डाक्टर हैं। पहले से किडनी की समस्या से परेशान डाक्टर के घर चोरी ने उन्हें और परेशान कर दिया।

स्प्रे कर दी थी
डाक्टर दंपति के अनुसार रात को किसी ने उनके चेहरों पर बेहोश रहने वाली दवाई का स्प्रे कर दिया, क्योंकि चोरी दंपति के बेड के पास पड़ी अलमारी के बीच हुई, जो बिल्कुल बेड के साथ जुड़ी हुई थी। घर में एक तरफ से खिड़की भी टूटी हुई थी। यहां से चोर अंदर घुस कर आए। एसडीपीओ परबीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। अन्य सबूत भी जुटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed