{"_id":"213400ef149e6af87877d3294a280b5b","slug":"road-accident-in-badi-brahmna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी-ब्राह्मणा में ट्रक वैन की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी-ब्राह्मणा में ट्रक वैन की टक्कर में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Nov 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी ब्राह्मणा में हुए एक सड़क हादसे में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में राजौरी निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजौरी निवासी बाबूराम पुत्र दौलतराम शुक्रवार देर रात मारुति वैन से जम्मू की ओर आ रहा था। इसी दौरान रात एक बजे के करीब बडी ब्राह्मणा में सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाबूराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब बाबूराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।