{"_id":"1dbd4aec9222ab555eccc45848f46adb","slug":"restaurant-was-empty-before-police-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के छापे से पहले खाली हो गया रेस्तरां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के छापे से पहले खाली हो गया रेस्तरां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 22 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्ड़ा रोड पर चल रहे एक रेस्तरां में कई तरह के गैर कानूनी कार्यों की जानकारी पर बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन ने छापेमारी की। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पूरा रेस्तरां खाली मिला।
विज्ञापन
यहां तक रेस्तरां का मालिक भी नहीं मिला। पुलिस ने मौके से अवैध रूप से रखे गए पटाखे जब्त कर लिए। इनके रखने की कोई अनुमति नहीं थी।
पुलिस का कहना है कि जानकारी मिली थी कि रेस्तरां में युवाओं को नशे का सामान बेचा जाता है और कई अश्लील कार्य चलते हैं। यहां तक कि जिस्मफिरोशी भी होती है।
विज्ञापन
एसएचओ बाग ए बाहु विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्तरां में कई अवैध काम चल रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापा मारा। लेकिन रेस्तरां में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
पूरा रेस्तरां खाली मिला। किसी ने रेस्तरां में पहले ही सूचना दे दी थी। इसके चलते कोई नहीं मिल पाया। एसएचओ का कहना है कि सूचना मिली थी कि युवा यहां कई तरह का नशा करते हैं, युवा जोड़े कई अश्लील हरकतें करते हैं।
इसके आधार पर छापा मारा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।