फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape with teenage girl in jammu

दसवीं की छात्रा को अगवा कर किया रेप

Mon, 15 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
rape with teenage girl in jammu

दसवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। छात्रा का मेडिकल करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक फोटोग्राफर है, जो मेंढर का रहने वाला है। वर्तमान में वह कानाचक्क के छन्नो चक में रह रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक सुनील कुमार ने कुछ दिन पहले छात्रा को अगवा कर लिया था। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के परिवार ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई। रविवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


वहीं छात्रा को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 363 और 376 के तहत मामला दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक उसे बहला फुसला कर किसी अज्ञात जगह ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed