फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape accuse arrested from haryana

बलात्कार कर जम्मू से भागा आरोपी हरियाणा में गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 25 Sep 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
rape accuse arrested from haryana
जम्मू पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को हरियाणा स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बुधवार को शालामार कालोनी, हंसी रोड, करनाल, हरियाणा निवासी वरिंद्र कुमार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में धारा 376, 506, 109 के तहत केस दर्ज है। आरोपी ने करनाल की युवती को शादी का झांसा देकर अग्रवाल सभा में अपनी हवस का शिकार बनाया था। आरोपी का साथी अभी तक फरार चल रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 मई 2014 को हरियाणा की एक युवती ने रेजीडेंसी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उसके साथ हरियाणा से आए एक युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया है। इसके साथ ही आरोपी के एक दोस्त ने भी बलात्कारी का साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर था। इससे पहले युवती अपने घर हरियाणा के करनाल जिले गई थी। वहां से पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी थी, तो पुलिस ने बलात्कार जम्मू में होने के चलते केस को जम्मू रेफर कर दिया था।


इस केस में रेजीडेंसी पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई थी। 21 सितंबर को वह अपनी स्पेशल टीम के साथ करनाल गए और आरोपी को उसके घर से दबोच कर जम्मू ले आए, लेकिन बलात्कार में सहयोग देने वाला आरोपी का दोस्त अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed