फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police tightened the screws on dowry grasping laws

दहेजलोभी ससुरालियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Sat, 22 Nov 2014 12:55 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police tightened the screws on dowry grasping laws

दोमाना थाना के अंतर्गत चिनौर इलाके में एक महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष की दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दुर्गा नगर निवासी अंजली बाली ने उन्हें शिकायत में बताया कि उनकी शादी दुर्गा नगर के रहने वाले परिवार में की गई। कुछ साल के बाद ही ससुराल पक्ष की महिलाओं की ओर से उसे दहेज लाने के लिए मजबूर किया जाने लगा।
विज्ञापन


वह और दहेज लाने में सक्षम नहीं है, इस बारे में उसने कई बार बताया, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। अपनी मजबूरियां बताने के बावजूद ससुराल वालों के ताने बंद नहीं हुए। तब अंजली ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ससुराल वालों ने दहेज की मांग जारी रखी। फिर मजबूरन उसने शिकायत दी तो पुलिस ने अर्चना और सोनी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

Police tightened the screws on dowry grasping laws

दूसरी ओर त्रिकुटानगर थाना के अंतर्गत इलाके में एक सप्ताह पहले दुष्कर्म का शिकार हुई बारह साल की बच्ची के शुक्रवार को कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बच्ची ने अपने साथ हुई सारी आपबीती सुना दी है।

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी गिरधारी लाल को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह पहले इलाके में रहने वाली एक बारह साल की बच्ची से अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था।

तब बच्ची ने सारी बात अपने परिवार के लोगों को बताई, तो उन्होंने नरवाल में इसकी शिकायत की थी। नरवाल पुलिस ने आरोपी गिरधारी लाल को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के एक सप्ताह बाद बच्ची के बयान दर्ज किए गए हैं। बच्ची के बयान पर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया था, जिसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed