{"_id":"618e367bdc0d830553079843","slug":"police-arrested-hybrid-terrorist-in-ganderbal-kashmir-one-grenade-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाइब्रिड आतंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुल सकती हैं टारगेट किलिंग की परतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: हाइब्रिड आतंकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुल सकती हैं टारगेट किलिंग की परतें
Fri, 12 Nov 2021 03:20 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 12 Nov 2021 03:20 PM IST
सार
कश्मीर में पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हाइब्रिड आतंकी अरशद को गिरफ्तार किया गया है। घाटी में हाइब्रिड आतंकी टारगेट किलिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अरशद की गिरफ्तारी से पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगेंगे, ऐसी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
आतंकवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के गांदरबल में पुलिस ने एक हाइब्रिड आतंकी को किया गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक ग्रेनेड मिला है। पूछताछ के दौरान आतंकी ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आतंकी गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने खान इलाके में एक टीम तैनात की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पर पुलिस की नजर पड़ी। जिसे रुकने के लिए कहा गया, लेकिन संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता पाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन चांसर: घाटी की हवा में बारूद घोलने वाला आतंकी शिराज मौलवी और उसका साथी मारा गया, पढ़ें खात्मे की कहानी
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आतंकी ने अपना नाम अरशद अहमद मीर पुत्र मोहम्मद मीर निवासी सहपोरा गांदरबल बताया। अरशद अपने भाई लतीफ अहमद मीर के साथ कई अन्य युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करा चुका है। हाइब्रिड आतंकवादी अरशद द्वारा भर्ती के लिए प्रेरित किए गए अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।