फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People put up in fire truck

पशु तस्करी पर फूटा गुस्सा, ट्रक में लगाई आग

Fri, 09 Sep 2016 11:55 AM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी Updated Fri, 09 Sep 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
People put up in fire truck
गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग - फोटो : Amar Ujala
जम्मू राजोरी हाइवे स्थित शहर के नारियां क्षेत्र में वीरवार की सुबह उस समय कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई जब एक ट्रक (जेके 02, एपी 5315) में भरकर पशुओं को घाटी को ओर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


नारियां से पहले दर्जनों जगह पर पुलिस के नाके से बेखबर ट्रक जब नारियां पहुंचा तो सड़क से फिसल कर ट्रक नाली में जा गिरा। मौके पर मौजूद नरियां (संगपुर) कुछ लोगों ने जब ट्रक में लदे पशु देखे तो दंग रह गए।
विज्ञापन


वहीं लोगों को देख तस्कर ट्रक और पशु वहीं छोड़ फरार हो गए। देखते ही देखते उक्त क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक से करीब दो दर्जन पशुओं को नीचे उतार ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हाइवे जाम कर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे तक हाईवे रहा जाम

People put up in fire truck
लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
इतने बढ़े पैमाने पर तस्करी की खबर लगते ही बजरंग दल के राज्य उपाध्यक्ष करण ठाकुर और विहिप के जिला अध्यक्ष सत शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का और पशु तस्करों के साथ मिलीभगत से तस्करी को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस यदि सतर्क होती और तस्करों को धर दबोचने में तत्परता दिखाती तो तस्कर इतने बड़े ट्रक में दर्जनों पशुओं को लाद कर कई नाकों से गुजर कर यहां तक नहीं पहुंचते।

हिंदू संगठनों ने पुलिस को साफ-साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस अपना काम सही प्रकार से नहीं कर पा रही तो बजरंग दल और विहिप इसके लिए तैयार हैं। पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उन सभी विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों सस्पेंड कर जांच करें। जिन नाकों से गुजर कर ट्रक नारियां तक पहुंची है।

वहीं करीब चार घंटे तक हाइवे जाम होने के बाद एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह और डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन नाकों पर तैनात पुलिस जवानों और अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। जहां-जहां से ट्रक गुजर कर नारियां तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed