{"_id":"5768d2734f1c1b8c1bb47e60","slug":"pakistan-let-commander-abu-okasha-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी लश्कर कमांडर अबु ओकाशा कुपवाड़ा से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तानी लश्कर कमांडर अबु ओकाशा कुपवाड़ा से गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सोगाम मार्केट से लश्कर कमांडर अबु ओकाशा को सुरक्षा बलों ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उसकी शिनाख्त अबु ओकाशा उर्फ हंजुल्लाह के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान का रहने वाला है। उसके पास से ग्रेनेड तथा 38 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आतंक के मोर्चे पर यह बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की शाम लगभग सात बजे पुलिस पार्टी सोगाम मार्केट में पहुंची और उसने एक व्यक्ति को पकड़ा जो कुछ खाने पीने का सामान खरीद रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके साथ दो और संदिग्ध आतंकी थे जो मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक पुलिस उसे लेकर निकल गई। अबु ओकाशा की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद सोगाम से लगभग दो किलोमीटर दूर नागबल तथा शेख नार्ड जंगल में फायरिंग हुई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक फायरिंग जारी रही।
विज्ञापन