फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one found dead in agriculture field in kashmir

शिकार पर गया था, गोलियों से छलनी मिला शव

Fri, 22 Aug 2014 08:00 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
one found dead in agriculture field in kashmir

बारामुला के नागबल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस ने मृतक के साथी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों युवक इलाके में शिकार करने आए थे। घटना जिले के चंदूसा पुलिस थाने के अधीन आने वाले गांव नागबल की बताई गई है।

शव पर गोलियों के निशान

one found dead in agriculture field in kashmir

शुक्रवार सुबह लोगों ने मक्की के खेत में एक शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शव की जांच के बाद उस पर गोलियों के निशान पाए गए।

शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने जो जानकारी पुलिस को दी उसके अनुसार उसकी मृत्यु 12 बोर बंदूक की गोली लगने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रे के पास थी 12 बोर की बंदूक

one found dead in agriculture field in kashmir

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद मालूम हुआ कि मरने वाले व्यक्ति का नाम जावेद अहमद पारा है जो अपने एक रिश्तेदार मोहम्मद अहमद तांत्रे के साथ वीरवार शाम शिकार के लिए गया था।

उनके पास 12 बोर की बंदूक भी थी। जावेद रात को लौट कर घर नहीं आया और सुबह उसके मृत पाए जाने की सूचना घर वालों का मिली। घटना के बाद से तांत्रे फरार है।

विज्ञापन

शक की सूई तांत्रे की तरफ

one found dead in agriculture field in kashmir

पुलिस तांत्रे को ढुंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन देर शाम तक वो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था।

चंदूसा के थाना प्रभारी ने सर्म्पक करने पर बताया कि शक की सूई तांत्रे की तरफ इशारा कर रही है, लेकिन जब तक उसको हिरासत में नहीं लिया जाता तब तक इस मामले की सच्चाई का पता नहीं चल सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed