{"_id":"592726664f1c1ba93e537a7b","slug":"one-arrested-in-rifle-snatch-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में राइफल छीछने की कोशिश नाकाम, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर घाटी में राइफल छीछने की कोशिश नाकाम, एक गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Wed, 31 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic.
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में राइफल छीनने की कोशिश को सतर्क जवान ने नाकाम बना दिया। घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि दूसरा भाग निकला।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अवंतीपुरा के खार मोड़ इलाके में शाम 4 बजे 2 युवाओं द्वारा वहां तैनात एक जवान की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की, जिसे सतर्क जवान ने नाकाम बना दिया।
जवान ने हमलावरों का डटकर मुकाबला किया, जिसके चलते एक हमलावर को तो वहीं धर दबोचा गया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा।