फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OGW arrested in Pulwama jammu kashmir, arms and other material recovered

पुलवामाः सेना ने गिरफ्तार किया आतंकियों का एक मददगार, हथियार व अन्य सामग्री बरामद

Tue, 25 Feb 2020 02:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Feb 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
OGW arrested in Pulwama jammu kashmir, arms and other material recovered
सेना ने गिरफ्तार किया आतंकियों का एक मददगार - फोटो : फाइल, अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आतंकियों के इस मददगार के पास से हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है। साथ ही आगे की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ज़िले के रत्नीपुरा इलाके के गुलबुग गांव में सेना को सोमवार देर रात एक ओजीडब्ल्यू के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर सेना की 50 राष्ट्रिय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान इलाके में मकानों की तलाशी ली गई। इसी दौरान सेना द्वारा ओजीडब्ल्यू को धर दबोचा गया। पकडे गए ओजीडब्ल्यू को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो उसके पास से हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस गिरफ्तारी के साथ ही पकडे गए ओजीडब्ल्यू की संख्या 40 से ऊपर पहुंच चुकी है। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा था कि पुलिस द्वारा वर्ष 2020 के पहले दो महीनों के दौरान 40 ओजीडब्ल्यू और 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed