{"_id":"57dcfa2a4f1c1be97cd475ea","slug":"narchotics-cases-to-be-taken-in-fasttrack-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में ड्रग तस्करों पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुने जाएंगे नारकोटिक्स के मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में ड्रग तस्करों पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुने जाएंगे नारकोटिक्स के मामले
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते मामलों के निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को फास्ट ट्रैक का दर्जा देकर नारकोटिक्स के मामलों की जल्द सुनवाई की जा रही है। आरोेपियों को जल्द सजा हो, इसके लिए न्यायपालिका गंभीर है।
जम्मू में मादक पदार्थों के तस्करों का जाल बढ़ गया है। कश्मीर से लेकर जम्म्रू दिल्ली, मुंबई, दुबई आदि क्षेत्रों में मादक पदार्थों की सप्लाई हो रही है। पुलिस ने आपरेशन संजीवनी के तहत अगस्त महीने तक 137 मामले दर्ज किए हैं। कोर्ट में इन सभी मामलों की सुनवाई चल रही है।
जनवरी से लेकर अगस्त तक आठ महीने में इतनी संख्या में मामले में केवल जम्मू जिले में ही दर्ज किए गए हैं और सौ लोगों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। चरस, अफीम, गांजा, हेरोइन, ब्राउन शुगर को बरामद किया गया है। इसके अलावा मेडिकल नारकोटिक्स के भी मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
नगर का शायद ही ऐसा कोई थाना होगा, जहां नशीले पदार्थों की तस्करी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया हो। कोर्ट भी ऐसे मामलों में गंभीर है। कानून विभाग ने सत्र न्यायालय को विशेष अदालत नियुक्त करके मादक पदार्थों के मामलों की सुनवाई तेज करने की अधिसूचना जारी की है। एक कोर्ट में ही नारकोटिक्स के मामलों की सुनवाई होगी।

एसएसपी ने दिये रियायत न बरतने के आदेश
sdf
पुलिस के अनुसार नशे का व्यापार बढ़ा है और कई युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। गुपचुप तरीके से भी तस्करी बढ़ रही है। असंगठित व्यापार पनप रहा है।
पुलिस ने आपरेशन संजीवनी के तहत विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में सभी थानों को आदेश दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में कोई रियायत नहीं बरती जाए।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस को तस्करों पर शिकंजा कसने में सफलता भी मिली है। इसके बावजूद कहीं से भी कोई सूचना मिलती है, उस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।