फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagrota murder case

नगरोटा हत्याकांड: युवती से होती थी हर आधे-एक घंटे में बात

Fri, 22 Jul 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 22 Jul 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
nagrota murder case
Murder - फोटो : Demo Pic.
नगरोटा में हुए मर्डर मामले में पुलिस ने दो और संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं एक युवती को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
विज्ञापन


उक्त युवती ही हर रोज हर आधे-एक घंटे के दौरान मृतक युवक पंकज से बात होती थी। बताया जाता है कि युवक और उक्त युवती के बीच प्रसंग था। ऐसा पिछले चार-पांच साल से चल रहा था। इसका दोनों परिवारों को भी पता भी था। मरने से पहले मृतक युवक की अंतिम बार मोबाइल फोन पर बात भी उक्त युवती से ही हुई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ और लोगों के नंबर की डिटेल निकाली है, जिनसे मृतक की फोन पर बात होती थी। अब तक पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि इन्हीं में से मर्डर करने वाले हो सकते हैं, लेकिन इसका पता मामले की जांच होने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की कहना है कि मर्डर के दिन उक्त युवती किसी शादी में गई थी। एसडीपीओ अमित शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है। उम्मीद है कि एक दो दिन में केस को सुलझा लिया जाएगा। हर पहलु को देखकर जांच हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed