{"_id":"d9ade860fac3f09d68be84f7ebfacdc4","slug":"missing-child-found-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में खोई हरियाणा की बच्ची घर पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटड़ा में खोई हरियाणा की बच्ची घर पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 20 Aug 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने वीरवार को जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर से मिली एक किशोरी को उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया। इस पर अभिभावकों ने जीआरपी के प्रयास की सराहना की। बताया जा रहा है कि कटड़ा से दर्शन करने के बाद बच्ची लौटते समय खो गई थी।
विज्ञापन
रेलवे के एसपी सूरम सिंह के मुताबिक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक में उन्हें एक किशोरी मिली। जवानों ने उसे देखा तो अपने साथ थाने ले लाए और किशोरी से उसके बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
किशोरी ने खुद को नागला, फरीदाबाद हरियाणा की रहने वाली बताया और कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गई थी। इस दौरान वह वापसी में उनसे बिछुड़ गई और जम्मू की बस में बैठकर जम्मू आ गई थी।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक किशोरी के अभिभावकों ने जम्मू पहुंचते ही बेटी के लापता होने की जानकारी जीआरपी को दी, तो जीआरपी ने सक्रियता दिखाते हुए किशोरी को प्लेटफार्म से ढूंढ लिया।
परिवार के लोगों को जब बच्ची की पहचान करवाई गई तो वह अपने अभिभावकों से लिपट गई। तभी जीआरपी ने औपचारिकता पूरी करके बेटी को अभिभावकों के हवाले कर दिया।