{"_id":"58a1f7b14f1c1b9a3dd83e50","slug":"men-died-in-suspicious-conditions-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक ने दम तोड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पुलिस को मिले अज्ञात युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास 30 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर पड़ा था। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। त्रिकुटा नगर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दो दिनों से उसके परिवार वालों की छानबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी दौरान उसकी हालत और भी नाजुक होती चली और सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन