फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   matador crashed in akhnoor

पहाड़ी से टकराई मेटाडोर, युवती की मौत

Tue, 15 Jul 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अखनूर
ब्यूरो/ अमर उजाला, अखनूर Updated Tue, 15 Jul 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
matador crashed in akhnoor
कसबा के पुंछ मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार मेटाडोर पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार एक लड़की की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इस हादसे में महिला समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को कसबा से गुलाबा छपड़ा जा रही एक तेज रफ्तार मेटाडोर के चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने से बस पहाड़ी से टकरा गई। यह दुर्घटना पुंछ मार्ग के गांव कप्प गाला के पास घटी।
विज्ञापन


वाहन में सवार पांच वर्षीय संजना देवी निवासी टांडा की उप जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी नीलम देवी निवासी टांडा को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे में रक्षपाल निवासी वेली, सिकंदरा देवी निवासी टांड़ा, रिंकू शर्मा निवासी गार को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में मामूली रूप से जख्मी हुए अन्य लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed