फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   man died after falling from mountain in jammu

खाई में गिरकर युवक की मौत

Wed, 15 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 15 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
man died after falling from mountain in jammu
- फोटो : demo pic

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में पुलिस को देख ताश खेल रहे युवकों के भागने पर खाई में गिरने से एक युवक की मौत और दूसरे युवक के घायल होने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। गुस्साए नागरिकों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।

विज्ञापन


तनाव को देखते हुए कुलीद चौकी प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान, मुंशी इखलाक अहमद और सिपाही गुलाम रसूल को सस्पेंड कर दिया गया। इस घटना में पुलिस ने धारा 304 के तहत केस भी दर्ज किया है।सोमवार की दोपहर शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर बिंद्राबन के पास संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहां उसकी पहचान तौसीफ नवाज पुत्र गुलाम अब्बास निवासी मालीपेठ किश्तवाड़ के रूप में हुई। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसके बाद इस घटना ने नया मोड़ ले लिया। क्योंकि जिला अस्पताल में एक और युवक अरशद हुसैन निवासी किश्तवाड़ गंभीर हालत में भर्ती मिला। जब उसे होश आया तो उसने बताया कि वह तौसीफ सहित कुल सात लोगों के साथ बिंद्राबन के पास ताश खेल रहा था। इतने में पुलिस को आते देख सभी खाई की तरफ भागे। इस दौरान वह खाई में जा गिरा। एक और युवक शकील अहमद ने भी कुछ ऐसी ही बात बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव

man died after falling from mountain in jammu
खाई में गिरने से हुई मौत - फोटो : डेमो फोटो

इस खुलासे के बाद मृतक और घायल युवकों के परिवार वालों के साथ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने थाने के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भड़के कुछ युवकों ने थाना प्रभारी समीर जिलानी के साथ धक्का मुक्की भी की।

देर शाम को डीसी गुलाम नबी बलवान ने आश्वासन दिया कि जो भी इस घटना में शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। परंतु उनकी भी एक नहीं सुनी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर लोगों का गुस्सा शांत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed