{"_id":"43f6a84cf3fb3f913852aecba64756de","slug":"latest-about-riasi-murder-case-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी कांड: 10 साल पहले छोड़ा था घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रियासी कांड: 10 साल पहले छोड़ा था घर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Jan 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
रियासी के बिड्डा मोड़ दंपति मौत मामले की गुत्थी और उलझ गई है। मृतकों की पहचान करने पहुंचे परिवार वालों ने संदिग्ध युवकों को पहचानने से इंकार कर दिया। यहां तक कि मृतक महिला और उसके बच्चों के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं। वह सिर्फ मृतक बबलू को जानते हैं। क्योंकि मृतक महिला प्रियंका बबलू की पत्नी है, इसलिए बबूल की पहचान कर ही वह रियासी पहुंचे।
विज्ञापन
दरअसल, बबलू दस साल पहले घर छोड़ कर आ गया था। इसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। सिर्फ बबलू की फोटो देखकर उन्होंने पहचाना तो चले आए। वे लोग प्रियंका उसका संस्कार करने के लिए पहुंचे। आने वाले लोगों में बबलू का भाई दर्शन पाल, बुआ का बेटा नेक राम, जीजा राम प्रकाश और जीजा का भाई बेदसेन शर्मा शामिल हैं। इनकी उपस्थिति में मृतका प्रियंका का रियासी में बुधवार को संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उलझ गई गुत्थी
इस हत्याकांड की गुत्थी के सुलझने में अहम गवाह बबलू था, जिसकी मंगलवार को मेडिकल कालेज जम्मू में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अहम गवाह पांच साल की नेहा है, जो कुछ कुछ बता रही है। इसके अलावा दो संदिग्ध युवक जिन्हें नेहा ने चाचा और भाई बताया है, उनको आए लोगों ने पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस को उम्मीद थी कि आने वाले लोग संदिग्ध युवकों की पहचान कर लेंगे तो मामला सुलझ गया, लेकिन मामला और उलझ गया है।
विज्ञापन
चाचा रहता था साथ
नेहा ने जिसे चाचा बताया है, वह मरने वाले दंपति के साथ ही रहता था। इसकी जानकारी पुलिस को पता चली है। वह मृतक बबलू का दोस्त हो सकता है। इससे ज्यादा कुछ और नहीं पता चल पा रहा है। मृतक बबलू का एक और भाई है, जो बबलू के पास रहता है। उसका भी कोई अता-पता नहीं है।
सौंप दी जाएगी बच्ची
पांच साल की नेहा को पुलिस दंपति के परिवार को सौंप देगी। एएसपी संजय का कहना है कि बच्ची को कम से कम परिवार मिल जाएगा। बेशक बच्ची पहचानती नहीं, लेकिन उसे कम से कम सहारा मिल जाएगा।
बनाई जा सकती है सिट
इस मामले की जांच को लेकर स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन हो सकता है। आज इसे लेकर निर्देश जारी हो सकता है। सिट के बनने से इस मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। एसएसपी या डीआईजी की ओर से इसे लेकर सिट का गठन होने की संभावना है।
बबलू का पोस्टमार्टम
मेडिकल कालेज में दम तोड़ने वाले बबलू का आज पोस्टमार्टम होगा। परिवार वालों ने बबलू को अपने गांव ले जाकर संस्कार करने की अनुमति मांगी है। पुलिस ने बबलू का शव ले जाने की अनुमति दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही शव दिया जाएगा।
सस्पेंस बरकरार
मृतकों के मरने का सस्पेंस अब भी बरकरार है। दंपति की एक बच्ची होने की पुख्ता जानकारी है, एक और बच्चा भी हो सकता है। इसका कोई अता-पता नहीं। पुलिस को अभी लापता बच्ची का पता नहीं चल पाया है, जबकि संदिग्ध दो युवक भी लापता हैं। क्या लापता बच्ची मार तो नहीं दी गई, यह बात भी सोची जा रही है।